अनियंत्रित ट्रक ने मारी तीन कार और आधा दर्जन से अधिक बाइकों को टक्कर 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित ट्रक ने तीन कार और आधा दर्जन से अधिक बाइकों को टक्कर मार दी।गनीमत रही कि हादसे में सिर्फ कार और बाइके ही क्षतिग्रस्त हुई है। 

जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजर रहा ट्रक संख्या UP25CT-3575 जो कि हल्द्वानी से लालकुआं की तरफ को आ रहा था का ब्रेक फेल हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया जिसके चलते हाईवे पर चल रही एक फॉर्च्यूनर कार के अलावा दो अन्य कारों सहित आठ मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतना बड़ा था कि ट्रक कारों को क्षतिग्रस्त करते हुए दुकान में भी घुस गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहा पर पास में साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया। इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक वाहन से भाग खड़ा हुआ। जिसे कुछ समय बाद ही लालकुआं पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news Uncontrolled truck hit three cars and more than half a dozen bikes uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More