अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत दो गम्भीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नगर के भवाली रोड पाइंस शमशानघाट के पास घने कोहरे के चलते एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में उतर गयी जिसमे सवार तीन लोगो मे से एक की मौत हो गयी जबकि दो घायल  है जिनका उपचार चल  रहा है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भवाली रोड पाइंस श्मशान घाट के पास एक वाहन घने कोहरे के चलते गहरी खाई में जा गिरा। चीख- पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए रुक गए। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। भवाली मार्ग में अत्याधिक घना कोहरा होने के कारण गाड़ी के गिरने की गहराई भी अंदाज नहीं लग रही थी। घना कोहरा होने पर वाहन खाई की तरफ काफी नीचे चला गया। खाई की ओर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर मदद को आए राहगीरों ने पुलिस और 108 को सूचना दी। फायर सर्विस विभाग ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर रस्सी के माध्यम से तीनों को सड़क तक पहुंचाया। चालक की गंभीर हालत देखकर उसे 108 एम्बुलेंस से नैनीताल के जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक के साथ दो अन्य साथियों का उपचार चल रहा है। वाहन में चालक नारायण क्वार्बी, गार्ड राजेंद्र वर्मा और श्रमिक देवेंद्र कुमार गाड़ी में सवार थे। चिकित्सक डॉ. हासिम ने बताया कि चालक नारायण सिंह क्वार्बी मृतावस्था में लाया गया था। दोनों साथी घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news one dead and two seriously injured Uncontrolled vehicle fell into a deep gorge Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -⁠ खबर सच है संवाददाता  देहरादून। आरटीओ हल्द्वानी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। सहकर्मी से विवाद के बाद उन पर घर से दफ्तर में हथियार लाने और फायर करने का आरोप है।  विभाग की रिपोर्ट के बाद परिवहन सचिव रविनाथ रमन ने बुधवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More