हल्द्वानी। डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निकट पर्यवेक्षण में थाना हल्द्वानी में पंजीकृत मु०अ०सं०– 359/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही की गई है।
उक्त अभियोग में अभियुक्त नारायण दत्त परगाई पुत्र स्व. हरिकिशन परगाई निवासी ग्राम कुकना, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 भुवन सिंह राणा द्वारा संपादित की गई। विवेचना उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।
प्रकरण की वित्तीय विवेचना (Financial Investigation) के दौरान अभियुक्त के पुत्र सुरेश परगाई के नाम पर निम्नलिखित वाहन प्रकाश में आए— UK04TB-5931 – Motor Cab (Ertiga Car), पंजीकरण दिनांक 28 मार्च 2024 UK04Z-3013 – Motorcycle (Honda), ट्रांसफर दिनांक 17 दिसम्बर 2018 UK04AA-6853 – Motorcycle (Hero), पंजीकरण दिनांक 08 अगस्त 2018 विवेचना के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त वाहनों को वैधआय से क्रय किए जाने के संबंध में कोई संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।
अतः उपरोक्त संपत्तियों के संबंध में जब्ती हेतु सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority, SAFEMA/NDPS Act, New Delhi) को फ्रीजिंग ऑर्डर प्रेषित किया गया। सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 24-03-2026 को पारित आदेश में वाहन संख्या UK04TB-5931 (Ertiga Car) को NDPS Act 1985 की धारा 68-B(g) के अंतर्गत Illegally Acquired Property मानते हुए, धारा 68-F(1) के अंतर्गत जब्त किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।
जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]