रेल विभाग की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने बंगाली कॉलोनी में फिर शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। रेल विभाग की अगुवाई में पुलिस प्रशासन द्वारा बंगाली कॉलोनी लालकुआँ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर से शुरू किया है। जिसमें अब तक तीन कच्चे निर्माण ध्वस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में रेलवे की सीमा से लगे बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्यवाही शुक्रवार की प्रातः शुरू की गई। रेल विभाग द्वारा सबसे पहले अपनी दीवार तोड़ी, उसके बाद उसके ठीक किनारे बने तीन कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिये। वही रेलवे द्वारा निर्माण तोड़ने से पूर्व ही उक्त लोगों द्वारा अपना सामान हटा लिया गया था, रेल विभाग द्वारा पूर्व में अतिक्रमण ध्वस्त कर अपनी चारदीवारी बना ली गई थी। इसके बावजूद पुनः दीवार तोड़कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जब पूर्व में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाकर अपनी चाहर दिवारी बना ली थी, तो इसके बाद पुनः लोगों के आशियाने उजाड़ने की कार्यवाही करना सरासर बेईमानी है। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती संगीता, लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, लालकुआं पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा सहित भारी संख्या में प्रशासन, राजस्व विभाग, पुलिस और रेल विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news the police administration again started the campaign to remove encroachment in Bengali Colony Under the leadership of Railway Department Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More