परिवर्तनकामी छात्र संगठन के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने किया बुद्ध पार्क में जातिवादी मानसिकता का पुतला दहन 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले और राजस्थान के सुराणा गांव जिला जालौर में दलित छात्रों की पिटाई, हत्या के विरोध में सोमवार (आज) परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) के नेतृत्व में बुद्ध पार्क तिकोनिया में संयुक्त रुप से जातिवादी मानसिकता का पुतला दहन किया। 

इस दौरान हुई सभा में पछास के महेश चन्द्र ने कहा कि एक तरफ सरकार आज़ादी के अमृत महोत्सव और अमृत काल की बातें कर रही हैं, वहीं आजादी के 75 सालों बाद भी आज जाति व्यवस्था का असर इतना ज्यादा है कि दलित छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। राजस्थान के सुराणा गांव में सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 3 में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र की 20 जुलाई को मटके से पानी पीने पर शिक्षक ने पिटाई कर दी। 13 अगस्त को गुजरात के अस्पताल में छात्र की मौत हो गई। इसी तरह उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 8 अगस्त को 250 रुपये फीस नहीं चुका पाने पर पंडित ब्रह्म दत्त उत्तर माध्यमिक विद्यालय चैलाही सिरसिया श्रावस्ती में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई से मेडिकल कॉलेज बहराइच में 17 अगस्त को मौत हो गई। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन (क्रालोस) के मुकेश भण्डारी ने कहाँ कि राजस्थान के निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर में घटी दर्दनाक घटना, उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में फीस नहीं चुका पाने पर एक गरीब छात्र की मौत आज भी मौजूद जातीय उत्पीड़न का एक उदाहरण है। अपराधी अध्यापक की गिरफ्तारी, मुआवजे आदि बातों के बीच जातिवादी उत्पीड़न आज तक क्यों बरकरार है, यह सवाल अब तक खड़ा है। पछास के चन्दन ने कहाँ कि ऐसी कितनी ही घटनायें रोज-ब-रोज हमें देखने-सुनने को मिलती रहती हैं, जिनमें सवर्ण मानसिकता से ग्रसित लोग दलित जातियों के लोगों के साथ अत्याचार करते हैं और शासक वर्ग इन घटनाओं को रोकने के बजाय केवल लफ्फाज़ी करता है। केंद्र में बैठी आरएसएस समर्थित भाजपा सरकार के राज में दलितों के ऊपर अत्याचार की घटनायें बढ़ती गयी हैं क्योंकि आरआरएस का एजेंडा भारत में मनुस्मृति की व्यवस्था लागू करने का है। जिसमें दलित सबसे निचले पायदान पर हैं। आज “हिन्दू राष्ट्र” की चर्चा और दलित हिंसा की घटनाओं में साथ-साथ बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

कार्यक्रम में पछास से महेश चन्द्र, चन्दन, विपिन चन्द्र, शाहजेब, क्रालोस से मुकेश भण्डारी, रियासत, रईस, जगदीश चन्द्र (जीतू) समता सैनिक दल जिलाध्यक्ष नैनीताल, शनिबाजार व्यापारी एवं जन उत्थान समिति हल्द्वानी के लोग शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Under the leadership of Transformational Student Organization Uttrakhand news various organizations burnt effigies of casteist mindset in Buddha Park

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More