कुमाऊं भर के बेरोजगार युवा संगठनों ने हल्द्वानी की सड़क पर उतरकर किया सरकार के खिलाफ आक्रोश ब्यक्त, सामाजिक संगठनों के साथ कांग्रेस भी उतरी समर्थन में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हलद्वानी। UKSSSC भर्ती घोटाले को लेकर बुधवार (आज) कुमाऊं भर के बेरोजगार युवा संगठनों, परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार के खिलाफ हल्द्वानी में सड़क पर उतरकर आक्रोश ब्यक्त किया। इस दौरान युवाओं ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से लेकर तिकोनिया तक महाआक्रोश रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सीबीआई जांच की मांग को एसडीएम के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

युवाओं की जन आक्रोश रैली को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी काली पट्टी बांधकर बेरोजगार युवाओं को अपना समर्थन दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा की यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में सरकार सीबीआई जांच करवाएं या फिर हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में इस मामले की पूरी जांच हो, क्योंकि उन्हें सरकार की जांच पर भरोसा इसलिए नहीं है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि युवाओं के साथ सरकार द्वारा किया गया छलावा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लिहाजा मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिये। पछास के केंद्रीय महासचिव महेश ने कहा कि छात्रों के आक्रोश से सरकार को संभल जाना चाहिए। भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिशें बन्द हों। नौजवान जागे हैं तो शहीद भगत सिंह की तरह जागें। इंक़लाब के लिए जागें, विचारों की सान को तेज कर जागें। तभी लूट, अन्याय, भ्रष्टाचार, से अंतिम तौर पर मुक्ति मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: along with social organizations Congress also came out in support Haldwani news Mahaaakrosh raily Unemployed youth organizations across Kumaon came out on the road of Haldwani and expressed their anger against the government Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More