चोरी का अनोखा अंदाज ! नगदी और चांदी साथ ले जाने के साथ सोना नहीं मिलने का मैसेज भी लिख गए चोर   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां चोरों ने चोरी ही नहीं की, वरन तसल्ली से घर खंगालने के बाद “चोरी तो करी पर सोना नहीं मिला है.. माफ करना चोरी के लिए” ऐसा मैसेज भी लिख कर गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मुखानी थाना क्षेत्र के ऊंचा पुल में चोरों ने एक रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर को अपना निशाना बनाया लेकिन पूरा घर खंगालने के बाद चोर घर से करीब 60000 रुपए और चांदी की ज्वेलरी अपने साथ ले गए और अलमारी व ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर अपनी यह मैसेज लिख “चोरी तो करी पर सोना नहीं मिला है_माफ करना चोरी के लिए” भी लिख कर गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

नैनीताल बैंक से रिटायर्ड प्रकाश चंद बहुगुणा का हल्द्वानी के ऊंचापुल लोहरियासाल मल्ला गली नंबर एक में मकान है। उन्होंने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया,” उनके दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं घर पर उनकी पत्नी रहती है बेटी की छुट्टी आने के बाद वह पूरे परिवार के साथ बीते 11 अप्रैल को पिथौरागढ़ गए थे 13 अप्रैल की सुबह उन्हें किसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना पर उन्होंने अपने पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के साडू को घर भेजा। उन्होंने बताया कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था सभी अलमारी के दरवाजे खुले हुए थे। घर में चोरी की सूचना मिलने पर वह वापस हल्द्वानी आए, चोर घर खंगालने के साथ पकड़े न जाएं इसकी गरज से सीसीटीवी की DVR भी अपने साथ ले गए और अलमारी और ड्रेसिंग टेबल पर पेंसिल लिखा था की.. चोरी तो की है पर सोना नहीं मिला माफ करना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही इलाके में आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the thieves also wrote a message that gold was not found Unique style of theft! Along with taking away cash and silver the thieves also wrote a message of apology Unique style of theft! Along with taking cash and silver Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम सिद्धा नवदिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह (35)के घर पर धावा बोलते हुए पथराव व फायरिंग की। आरोप है […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More