अज्ञात हमलावर ने युवक पर चलाई गोली, घायल अवस्था में युवक पहुंचा अस्पताल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रामपुर रोड जीतपुर नेगी में एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक की पीठ के पास लगी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ उसे अस्पताल पहुंचाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीतपुर नेगी निवासी बिशू फास्टफुड के ठेले के पास आग सेकते हुए सूप पी रहा था। तभी अचानक वह उठा बोला की मेरे पीठ पर गोली लग गई है। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे पास ही मेडिकल पर ले जाकर मरहम पट्टी करवाने के बाद उसे एक युवक घर तक छोड़ आया। जब घर में भी खून निकलने लगा तो वह सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा जहां आज चिकित्सकों ने उसके पीठ से बूलेट निकाली। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीशू जीतपुर नेगी में किराये पर रहता है, लेकिन गोली कहां से चलाई और किसने चलाई यह किसी ने नहीं देखा। सूचना पर कोतवाल उमेश मलिक, टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया। पुलिस का मनाना है कि गोली दूर से चली है। क्योंकि गोली चलाने वाले को किसी ने नहीं देखा। ये भी बड़ी हैरानी की बात है। पुलिस ने आसपास के लोगों, ठेले वालों और दुकानदारों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news the young man reached the hospital in injured condition Unknown assailant fired at the young man Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More