यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को देखते पुलिस ने किया वाहनों का रूट डायवर्ट

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी। शनिवार को हल्द्वानी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली अंबी इंटर कॉलेज में होने जा रही है। ऐसे में पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए वाहनों का रूट डायवर्ट किया है।
देखिए पूरी डिटेल….
स्टाफ पार्किंग
■ वीआईपी / उच्च अधिकारीगणों के वाहन कार्यक्रम स्थल से आगे सन मेडीकोज के सामने गेट बन्द पार्किंग में पार्क होगे।
■ पार्टी पदाधिकारियों के वाहन कार्यक्रम स्थल से आगे शिवसुन्दरम बैंकट हॉल में पार्क होगे।
■ पत्रकार बन्धुओं के वाहन कुल्यालपुरा चौराहा के बांये रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के भूतल में पार्क होगे। पुलिस / प्रशासन के वाहनों गुरू तेग बहादुर स्कूल की पार्किंग (ठण्डी सड़क) में पार्क होगे।
■ समस्त प्रकार के दोपहिया वाहन महिला डिग्री कॉलेज में पार्क होगे।
हल्के / दुपहिया वाहनों हेतु रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था बरेली रोड से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन तीन पानी से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से नारीमन तिराहा – हाईडिल तिराहा – सौरभ होटल से ठण्डी सड़क में परख इमेजिंग सेन्टर ठण्डी में पार्क होगे।
■ नैनीताल रोड़ / चोरगलिया रोड़ से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन नारीमन तिराहा से हाईडिल तिराहा – सौरभ होटल से ठण्डी सड़क में परख इमेजिंग सेन्टर ठण्डी सड़क में पार्क होगे।
■ रामपुर रोड से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से धानमिल तिराहा – मुखानी चौराहा होते हुये दोनहरिया तिराहा होते हुये दाहिने तरफ सन मेडिकोज के सामने से होकर सरस्वती स्वीट के पास रिलायंस निर्माणाधीन मॉल में पार्क होगे।
नोट. समय 13:00 बजे बाद रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन शीतल होटल तिराहा / टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से हाईडिल से सौरभ होटल के पास वीरशिवा स्कूल / क्वीन्स पब्लिक स्कूल में पार्क करेंगे।
■ कालाढूंगी रोड़ से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन मुखानी चौराहा होते हुये दोनहरिया तिराहा होते हुये दाहिने तरफ सन मेडिकोज के सामने से होकर सरस्वती स्वीट के पास रिलायंस निर्माणाधीन मॉल में पार्क होंगे।
बसों हेतु रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था
■ बरेली रोड से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली
समस्त बसों को तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट कर
गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से हाईडिल से सौरभ होटल पर कार्यकर्ताओं को उतार कर ठण्डी सड़क में पार्क करेंगे।
■ रामपुर रोड से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को आई०टी०आई० तिराहे से कैंसर तिराहा, धानमिल तिराहा से मुखानी चौराहा से पनचक्की रोड में महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लॉटिंग एरिया में पार्क करेंगे।
नोट. समय 13:00 बजे से रामपुर रोड से आने वाली बसे शीतल होटल/टी०पी० नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से हाईडिल – सौरभ होटल पर कार्यकर्ताओं को उतार कर वुड पैकर के पीछे मैदान में पार्क करेंगे।
■ कालाढूगी/रामनगर की ओर से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को लालडॉट तिराहे से मुखानी चौराहा – पनचक्की रोड में महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लॉटिंग एरिया में पार्क करेंगे।
चोरगलिया सितारगज की ओर से आने वाली रैली में
सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को चोरगलिया रोड से
नारीमन तिराहा से हाईडिल से सौरभ होटल पर कार्यकर्ताओं को उतार कर ठण्डी सड़क में पार्क करेंगे।
■ भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को नारीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की रोड होते हुए महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लॉटिंग एरिया में पार्क करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news keeping in view the traffic system of the city police diverted the routes of vehicles UP CM Yogi Adityanath in Haldwani yesterday Uttrakhand news yogi aadityanath

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More