उत्तराखंड का विधानसभा सत्र कल से, मुख्यमंत्री पहुंचे भराड़ीसैंण  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कल सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर को गैरसैंण के भराड़ीसैंण पहुंचे। 

यहां मातृ शक्ति ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भराड़ीसैंण विधानसभा में हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख शांति की कामना की। ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बजट सत्र शांति और सुचारू रूप से चलेगा, जिससे प्रदेश का विकास होगा। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा के सत्र की अवधि बिजनेस के हिसाब से तय होती है। गैरसैंण में 13 मार्च से प्रारंभ होने वाले बजट सत्र के लिए अभी जितनी अवधि का निर्धारण हुआ है, उसमें इसे समेंटेंगे। यदि आवश्यकता पड़ी तो सत्र की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने विपक्ष की ओर से सत्र की अवधि कम होने को मुद्दा बनाने से संबंधित प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bharadisain news Chief Minister reached Bharadisain Uttarakhand assembly session from tomorrow Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर […]

Read More