वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल का उत्तराखण्ड कनेक्शन, एनआईए ने महिला को लिया हिरासत में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल की खोजबीन और जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) उत्तराखंड तक पहुंच गई है। एनआईए ने राजधानी देहरादून से एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

बताया जा रहा है कि यह महिला काफी समय से अमृतपाल के अभियान से जुड़ी हुई थी। एनआईए ने महिला से पहले उसके घर पर पूछताछ की। इसके बाद उसे अपने साथ दिल्ली ले गई है। हालांकि, महिला की गिरफ्तारी हुई है या फिर केवल पूछताछ के लिए ले जाया गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। पंजाब और हरियाणा में अमृतपाल सिंह के कई करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। धीरे-धीरे जांच में अमृतपाल सिंह के कई अन्य करीबियों का पता एनआईए और पंजाब पुलिस को मिल रहा है। एनआईए की एक टीम शुक्रवार को राजधानी देहरादून भी पहुंची थी। टीम ने राजधानी के एक इलाके से महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस महिला का कनेक्शन अमृतपाल और उसके साथियों से करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अमृतपाल के अभियान को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रही थी। इसी कारण वह एनआईए की नजरों में चढ़ गई। बताया तो यहां तक जा रहा है कि यह महिला अमृतपाल से मिलने के लिए पंजाब भी जा चुकी है। उसके यहां पर और कितने साथी हैं व किन-किन लोगों से उसके संपर्क हैं, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, एनआईए की इस पूरी कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। हालांकि पुलिस सूत्र इस कार्रवाई से इनकार भी नहीं कर रहे हैं। बता दें कि एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसी ज्यादातर मामलों में स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं करती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news NIA takes woman into custody Uttarakhand connection of Waris Punjab de Pramukh Amritpal Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More