हल्द्वानी। भूस्खलन एवं बारिश की वजह से सड़को पर मलवा आने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में रोड बन्द हो गई हैं। जिसके चलते पर्वतीय मार्गों पर खाद्यान्न, सब्जी, सीमेंट, रेता, बजरी इत्यादि का सप्लाई समय अनुसार नहीं हो पा रहा है। जिस कारण अधिकतर ट्रांसपोर्ट में ट्रक खड़े हैं या अधिकतर बाधित सड़कों पर खड़े हैं।
जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी व कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंहचड्ढा ने बताया कि हल्द्वानी जो कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार है यहां से सभी जिलों को सब्जी-राशन अन्य सामान जाता हैं लेकिन बारिश की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक दुश्वारियां पैदा हो गई हैं। हल्द्वानी मंडी से करीब 200 वाहन पहाड़ की तरफ राशन एवं सब्जी और अन्य जरूरत का सामान लेकर जाते हैं। लेकिन सड़के बंद है ट्रांसपोर्टरो के ट्रक बन्द सड़को में फंस गए हैं। जिससे हल्द्वानी मंडी से लगभग 10 करोड रुपए से अधिक का अब तक कारोबार प्रभावित हुआ है। महासंघ महासचिव उमेश चंद पांडे व ट्रांसपोर्टर नेता पंडित दया किशन शर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा हाईवे भी मलबे के कारण बंद है जिससे वाहनों की रफ्तार रुक गई है ना वाहन आ पा रहे हैं और ना जा पा रहे हैं। इस स्थिति में उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ सरकार से मांग करती है कि उत्तराखण्ड सरकार तुरंत कार्रवाई करके बंद सड़को को खुलवाने की कोशिश करेंगी। जिससे ब्यापारियों का हित सुरक्षित हो सकें।
इस दौरान मुख्य रूप से महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, महासचिव उमेश चंद पांडे, पंडित दया किशन शर्मा, बृजेश तिवारी, नवीन चंद मेलकानी, मुकेश भट्ट एवं रोहित रौतेला आदि मौजूद रहें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]