उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन में किया प्रतिभाग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी से विधिवत उद्घाटन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।इसी कड़ी में बैंक के हल्द्वानी स्थिति क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भी इस संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक कृष्ण मोहन शर्मा ने यात्रा में शामिल बैंक की टीम को यह निर्देश दिए गए कि जन जन तक बैंक एवं सरकार की सामाजिक एवं रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए इनमें पूर्णता प्राप्ति तक आंदोलन रूप में इसे स्वीकार करें। इस टीम में शाखा तल्ली बमौरी के प्रबंधक दीपक पांड़े, तथा वित्तीय जागरूकता सलाहकर बी डी नैनवाल शामिल रहे। अग्रणी बैंक प्रबंधक के आर आर्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

गौरतलब है कि आजादी के अमृतकाल की 2047 में पूर्णता पर जब देश आजादी के सौ साल पूर्ण करेगा तब देश विकसित भारत के स्वरूप में आधुनिकता के साथ वशुधैव कुटम्बकम की भावना के साथ विश्व का नेतृत्व करेगा। इस हेतु प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के लोगों को भी विकास की मुख्य धारा में शामिल करना आवश्यक होगा। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा अपने कुल वितरित ऋणों का पिचहत्तर प्रतिशत से भी अधिक ऋण वितरण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में महती भूमिका निभाई जा रही है। कार्यक्रम के उद्घाटन में मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, नैनीताल विधायक माननीया सरिता आर्य सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttarakhand Gramin Bank participated in the organization of Vikas Bharat Sankalp Yatra Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More