उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है – सीएम

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों, देश एवं प्रदेश वासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन मात्र 13 दिन में भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। हमारे सैन्य इतिहास की यह सबसे बड़ी विजय थी।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने देर रात 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों के किए तबादले, मंजूनाथ टीसी बने नैनीताल के नए पुलिस कप्तान


मुख्यमंत्री ने 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूट गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहां सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा सैनिकों के प्रति श्रद्धा का भाव है। प्रदेश में सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में भारतीय सेना को समर्पित भव्य सैन्य धाम का भूमि पूजन केन्द्रीय रक्षा मंत्री द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण मनोयोग से इस सैन्यधाम का निर्माण कर रही है। इसके लिये 1734 शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी लायी गई है। उन्होंने कहा कि यह सैन्य धाम युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिये प्रेरित करने के साथ ही भारतीय सेना के गौरवमय इतिहास की जानकारी भी देश व दुनिया को प्रदान करेगा। देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर नाज है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पिकप वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता टिहरी। यहां तोता घाटी के पास एक पिकप वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगो की मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची एसडीआरफ ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनो शवो को बरामद कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया। यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पुलिस ने एनजीओ […]

Read More
उत्तराखण्ड

शासन ने देर रात 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों के किए तबादले, मंजूनाथ टीसी बने नैनीताल के नए पुलिस कप्तान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में आज बड़े पैमाने पर तबादले हुए। शासन ने देर रात 16 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए। इसमें चार जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। इसमें नैनीताल, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी के कप्तान को नई जगह […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नैनीताल।दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का सोमवार को नैनीताल आगमन हुआ।  यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट थाना क्षेत्र के वन रेंज में सौंग नदी के किनारे मिला एक सड़ा-गला शव   आगमन पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ […]

Read More