शहीद स्मरण समारोह : मुख्यमंत्री ने ₹102.82 करोड़ की लागत से 11 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद स्मरण समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹102.82करोड़ की लागत से 11 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 5 का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में नई सड़कों, पंपिंग योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों, पशु सेवा केंद्रों, अतिथि गृह और हेलीपैड निर्माण सहित कई घोषणाएँ कीं। उन्होंने शहीदों के नाम पर स्थानीय सड़कों का नामकरण करने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

इस दौरान सीएम धामी ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और पारंपरिक गतिविधियों — जैसे धान कूटना, चटनी पीसना और मट्ठा बिलोना — में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पादों की मांग देश-विदेश में बढ़ रही है और लोगों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिजनों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दी गई है और वन रैंक वनपेंशन जैसी योजनाएँ सैनिकों को सम्मान दिला रही हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में भव्य सैन्य धाम का लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के लिए कार्य कर रही है तथा यूसीसी, नकल विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक कदमों से सुशासन की दिशा में अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

कार्यक्रम में विधायक महंत दिलीप रावत, एडम बटालियन कमांडर कर्नल मंजुल कफल्टिया, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी लोकेश्वर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 11 development schemes worth ₹102.82 crore CM Dhami inaugurated and laid the foundation stone CM Dhami inaugurated and laid the foundation stone of 11 development schemes at the Martyrs' Remembrance Ceremony CM pushkar singh dhami Martyrs' Remembrance Ceremony: Chief Minister inaugurated and laid the foundation stone of 11 development schemes at a cost of ₹102.82 crore Pauri Garhwal News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पौड़ी गढ़वाल न्यूज शहीद स्मरण समारोह में सीएम धामी ने किया 11 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास सीएम ने धामी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास सीएम पुष्कर सिंह धामी ₹102.82 करोड़ की 11 विकास योजनाएं

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More