उत्तराखंड एसटीएफ ने 11 लाख रुपए मूल्य की स्मैक के साथ एक अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट ने उधम सिंह नगर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर को 11 लाख रुपए मूल्य की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से स्मैक की तस्करी में संलिप्त रहा है।

 
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ आरबी चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) द्वारा आज जनपद उधम सिंह नगर के थाना रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर ब्लॉक रोड रूद्रपुर के पास से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 111 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक मुरादाबाद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर गदरपुर/दिनेशपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) द्वारा गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 32 वर्ष निवासी गली नंबर 4 प्रीत विहार थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर का निवासी है।
 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करने को कहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक पावन स्वरूप, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगबीर शरण मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी वीरेंद्र चौहान शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Interstate drug smuggler arrested STF arrested an interstate drug smuggler with charas STF news US nagar news uttarakhand news Uttarakhand STF arrested an interstate drug smuggler with smack worth Rs 11 lakh

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More