उत्तराखंड एसटीएफ ने 233 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 233 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह शराब हरियाणा से अवैध रूप से उत्तराखंड लाई जा रही थी।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से देहरादून में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब की तस्करी उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में की जा सकती है। इसी सूचना पर एसटीएफ की एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

एसटीएफ और थाना विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल्हाल बैरियर पर चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की एक पिकअप (HR 61E 0364) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में 202 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा – चंडीगढ़ मार्का पाई गई। मौके से दो तस्करों रोहतास पुत्र रामचंद्र और आनंद पुत्र लखीराम को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि यह शराब विजयपाल निवासी फतेहपुर, धर्मावाला थाना सहसपुर को डिलीवर की जानी थी, जिसने अपने घर में अवैध शराब का गोदाम बना रखा था। इस सूचना पर एसटीएफ और सहसपुर थाना पुलिस की टीम ने विजयपाल के घर पर छापा मारा और 31 पेटी अवैध शराब और बरामद की। विजयपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

एसटीएफ ने दोनों स्थानों से कुल 233 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस पूरे मामले में थाना विकासनगर और थाना सहसपुर में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और औषधि अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो में रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मंडाना, जिला भिवानी, हरियाणा, आनंद पुत्र लखीराम निवासी ग्राम बड़गांव, जिला करनाल हरियाणा, विजयपाल पुत्र बनारसी लाल उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना सहसपुर, देहरादून सम्मिलित है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक विपिन बहुगुणा ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक दीपक मैठाणी, अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन कुकरेती, अर्जुन रावत, कांस्टेबल रामचंद्र सिंह रावत, दीपक नेगी, अमीर हुसैन, और मो. गय्यूर शामिल थे।इसके अलावा थाना विकासनगर और सहसपुर की टीमें भी सक्रिय रहीं। इनमें उप निरीक्षक सनोज कुमार, परीक्षित पंवार, विवेक राठी, कांस्टेबल सचिन कुमार, अनिल सालार, गौरव, नितिन और मुकेश शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 233 boxes of English liquor recovered 233 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद dehradun news three smugglers arrested uttarakhand news Uttarakhand STF Uttarakhand STF arrested three smugglers with 233 boxes of English liquor उत्तराखंड एसटीएफ उत्तराखण्ड न्यूज तीन तस्करों गिरफ्तार देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More