उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा ! आधे घण्टे बाद ही लिक हुआ प्रश्न पत्र

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की रविवार को आयोजित हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बेरोजगार संघ ने दावा किया है कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद ही प्रश्न पत्र का एक सेट लीक हो गया। 
 
संघ का कहना है कि पेपर हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से लीक हुआ और बाहर आए प्रश्न पत्र तथा परीक्षा में अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्न पत्रों का मिलान करने पर कई सवाल मेल खाते पाए गए।
 
संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सोमवार 22 सितंबर को सचिवालय कूच करने का ऐलान किया है और मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। बेरोजगार संघ ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 9 सितंबर को ही एसटीएफ को एक ऑडियो सौंपा था, जिसमें आरोपी पंकज गौड़ अभ्यर्थियों को फंसाकर 15 लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ ने 20 सितंबर को पंकज गौड़ और हाकमसिंह को गिरफ्तार किया।
 
इधर आयोग के चेयरमैन गणेश शंकर मर्तोलिया ने माना कि प्रश्न पत्र से जुड़े तीन पन्ने बाहर आए हैं। हालांकि शुरुआती जांच में ये पन्ने पढ़ने योग्य नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद पन्ने बाहर कैसे आए, यह गंभीर सवाल है। फिलहाल आयोग स्तर पर उच्च स्तरीय बैठक कर मामले की समीक्षा की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news uttarakhand news Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission exam question paper leaked after half an hour आधे घण्टे बाद ही लिक हुआ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा का प्रश्न पत्र उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More