भू कानून एवं मूल निवास के लिए विभिन्न सामाजिक एवं छात्र संगठनों ने बुद्ध पार्क में सभा कर किया धरना प्रदर्शन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड युवा एकता मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों से जुड़े हुए लोगो ने हल्द्वानी बुद्ध पार्क में धरना देकर सरकार को आगाह किया कि अगर शीघ्र उत्तराखंड में भू कानून और मूल निवास 1950 लागू नही किया गया तो उत्तराखंड का युवा मातृशक्ति सड़को पर उतरेगी। 

सभा को सम्बोधित करते हुए शैलेन्द्र सिंह दानू ने कहा कि इस उत्तराखंड की जमीने आज जिस प्रकार से बिक रही है। उससे आने वाले समय में उत्तराखंड में बाहरी लोगों का एकाधिकार स्थापित हो जाएगा जिससे उत्तराखंड की सभ्यता संस्कृति प्रभावित होगी। उत्तराखंड युवा एकता मंच के सदस्य तेजेश्वर घुघत्याल ने कहा कि उत्तराखंड में सशक्त भू कानून औऱ मूल निवास 1950 शिघ्र लागू किया जाए। उत्तराखंड का मूल निवास लागू होने से यहां के संसाधनों रोज़गार पर पहला हक उत्तराखण्डियों का होगा। जमीन के लगातर हो रही खरीद फरोख्त लागूं होने से पहाड़ की सभ्यता संस्कृतिया बर्बाद हो रही है। कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि आज सख्त भू कानून लागू न होने से पहाड़ की जमीने बिक रही है। आज मजबूत मूल निवास नही होने से यहां उत्तराखंड के लोगो को अपने ही राज्य मैं बेरोजगार होना पढ़ रहा है। पहाड़ मजबूत ना होने से अधिकतर जमीने बिक चुकी है, जो आने वाले समय के लिए उत्तराखंड के लिए चिंताजनक है। भूपेन्द्र सिंह कोरंगा ने कहा कि उत्तराखंड में बढ़ती घटनाओ मानव तस्करी को देखते हुए आज भू कानून मूल निवास के साथ-साथ हमें इनर लाइन परमिट सिस्टम और आर्टिकल 371 भी चाहिए। ताकि पहाड में बढ़ती मानव तस्करी और अपराध पर लगाम लग सके। विशाल भोजक ने कहा कि आज तक सरकार भू कानून पर अपना रुख स्पष्ट नही कर पाई है। उत्तराखंड को बचाने के लिए सशक्त भू कानून की जरूरत है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रिंस वालिया, अक्षत पाठक, रक्षित बिष्ट, संजय जोशी, कमल जोशी, रोहित कर्मियाल, पंकज दानू, मयंक गोस्वामी, मनीकेत तोमर, आयुष नागर, पंकज बिष्ट, सुनील सनवाल, प्रमोद बिष्ट, मोहित उप्रेती, उमंग जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: demonstration for land law and native residence Haldwani news Uttrakhand news Various social and student organizations held a sit-in demonstration in Buddha Park for land law and native residence

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More