हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी वी हरि द्वारा हाई कोर्ट के अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह भाकुनी को जवाहर बाल मंच का उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ‘जवाहर बाल मंच’ नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का पायलट प्रोजेक्ट है और वह स्वयं इसका संचालन व अनुश्रवण करते हैं।
वरुण भाकुनी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रह चुके हैं और विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी के लिए कार्य कर चुके हैं। वरुण कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं। कांग्रेस को अब लगने लगा है कि भाजपा को राजनीतिक चुनौती केवल चुनावी मैदान में ही नहीं देनी होगी, बल्कि विचाराधारा के स्तर पर भी देश में मध्यम मार्ग की वैचारिक धारा को मजबूत बनाना होगा। इसके लिए जरूरी है कि बच्चों के बीच शुरू सेही देश की बहुलवादी संस्कृति और सबको साथ लेकर चलने की सोच को उनके चिंतन में शामिल करने का प्रयास किया जाए। वरुण की सांगठनिक क्षमता एवं जुझारूपन को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वरुण एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से हैं और उनके दादा व दादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वरुण के पिता डॉक्टर भूपाल सिंह भाकुनी नैनीताल छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में काम कर चुके हैं।
‘जवाहर बाल मंच’ बच्चों को एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर रहा है, ताकि हिंदुस्तान की नींव मजबूत हो सके। इसका उद्देश्य बच्चों को इतिहास की सही जानकारी देना है, जिससे वे सही-गलत की पहचान कर, हर चुनौती का सामना कर सकें। जवाहर बाल मंच के जरिये कांग्रेस सात से 17 साल के बच्चों व किशोरों के बीच सक्रिय पहुंच बनाते हुए अपनी वैचारिक धारा से जोड़ने का प्रयास करेगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]