वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ उपन्यासकार व संस्कृतिकर्मी अशोक जमनानी का व्याख्यान   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून।वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून स्थित भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र द्वारा उपन्यासकार,कवि और संस्कृतिकर्मी अशोक जमनानी के व्याख्यान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माननीय कुलपति महोदया डॉ. तृप्ता ठाकुर द्वारा स्वागत उद्बोधन में अशोक जमनानी द्वारा रचित रचनाओं से सभी छात्र- छात्रों को अवगत करवाया व भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र के उद्देश्य को भी सभी के साथ साझा किया। 
 
मूल रूप से होशंगाबाद, मध्य प्रदेश के निवासी अशोक जमनानी ने भारतीय संस्कृति, साहित्य और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल प्राचीन ग्रंथों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला, नैतिक मूल्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने तथा आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान प्रणाली को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका जमनानी ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। 
 
आज का व्याख्यान विश्वविद्यालय स्थित भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र के लिए भी एक सम्मान की बात है क्योकि अशोक जमनानी को साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश का वीरसिंह जूदेव राष्ट्रीय पुरस्कार, साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश  का दुष्यंत कुमार पुरस्कार, सिंधी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश का कृति पुरस्कार, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पुरस्कार, माधव ज्योति राष्ट्रीय अलंकरण, केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा आथर्स ट्रेवल ग्रांट, राज भाषा वांग्मय अलंकरण, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा मुंशी प्रेमचंद सम्मान, साहित्य और समाज सेवा से जुड़ी कई संस्थाओं द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ है।
 
श्री जनमानी द्वारा सभी को अंत में अपनी कविताओ की कुछ पंक्तियों को पढ़ कर भी सुनाया। विश्वविद्यालय की तरफ से स्मृति चिंन्ह बिक्रम जंतवाल, वित्त नियंत्रक और डॉ. मनोज कुमार पांडा द्वारा अशोक जमनानी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार पांडा द्वारा प्रेक्षित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार पांडा, निदेशक, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, विश्वविद्यालय वित्त नियंत्रक बिक्रम सिंह जंतवाल, डॉ. विशाल रामोला, डॉ. शिल्पी मित्तल पंवार, के.सी.मिश्रा कार्यक्रम संयोजक, अंशु सिंह, डॉ. वर्तिका पंत, श्रद्धा सैनी आदि शिक्षकगण मौजूद रहे। 
 
कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री अदिति सिंह, महिला प्रौद्योगिकी संसथान की छात्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम से वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के देहरादून परिसर स्थित(FOT/FOP/FOM/WIT) के छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun dehradun news Lecture by Novelist and Cultural Activist Ashok Jamnani Successfully Concluded Lecture by Novelist and Cultural Activist Ashok Jamnani Successfully Concluded at Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand Technical University uttarakhand news Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand Technical University उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ उपन्यासकार व संस्कृतिकर्मी अशोक जमनानी का व्याख्यान

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More