हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण बैठकें ली। प्रो लोहनी ने सुबह सर्वप्रथम विज्ञान भवन में जाकर शिक्षकों के कक्षों का निरीक्षण किया, तथा विज्ञान भवन में मौजूद सुविधाओं व असुविधाओं को जानने की कोशिश की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विज्ञान संकाय के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जो भी मूलभूत आवश्यकताएं होंगी उन्हें पूरा कर दिया जायेगा। जिन शिक्षकों के पास बैठने व अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा, जिससे वे अपने शिक्षार्थियों के लिए मन लगाकर कार्य कर सकें।इसके बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सेवाएं निदेशालय की बैठक ली, जिसमें क्षेत्रीय सेवाएं निदेशालय के निदेशक के साथ साथ सभी 8 सहायक क्षेत्रीय निदेशक मौजूद रहे।
प्रो लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालयों को सुदृढ करना उनकी प्राथमिकता है, वे चाहते हैं कि क्षेत्रीय कार्यालयों को सशकत कर अध्ययन केन्द्र और आध्ययन केन्द्र में पंजीकृत शिक्षार्थियों के मध्य वेहत्तर समन्वय स्थापित हो जिससे शिक्षार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। इसके बाद प्रो लोहनी द्वारा प्रचार-प्रसार को लेकर सभी विद्याशाखाओं/
विभागों द्वारा तैयार वीडियो प्रस्तुतिकरण देखा गया, जिन्हें और प्रभावी बनाने के लिए उनके द्वारा कहा गया। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय का प्रचार प्रभावी रूप से हो सकेगा और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से हम उच्च शिक्षा को राज्य के सुगम से दुगर्म तक घर-घर पहुंचा सकते हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]