रिश्वत के आरोप में विजिलेंस ने तहसीलदार कार्यालय में पेशकार का काम देख रहे पीआरडी कर्मी को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुड़की। तहसीलदार कार्यालय रुड़की में दाखिल-खारिज के एक मामले में रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस टीम ने पेशकार का काम देख रहे पीआरडी कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार (कल) सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप कार्रवाई के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसीलदार कार्यालय रुड़की में पेशकार का कार्य देख रहे पीआरडी कर्मी संदीप कुमार उसकी बहन की भूमि के दाखिल-खारिज को रजिस्टर में दर्ज कराने के एवज में 4,500 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने 19 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए संदीप कुमार पुत्र बीरबल, निवासी थिथोला, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, वर्तमान में तहसीलदार कार्यालय रुड़की में तैनात पीआरडी कर्मी, को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
विजिलेंस के अनुसार आरोपी ने रिश्वत की राशि प्राप्त करने के बाद उसे एक अज्ञात व्यक्ति को देकर मौके से भगा दिया, जिससे साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ रिश्वत मांगने और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Authentic News crime news Haridwar/Roorkee News Hindi News.  उत्तराखण्ड न्यूज Khabar Sach Hai Ki News News from the hills PRD worker acting as Peshkar arrested Tehsildar's Office Roorkee Vigilance action over bribery Vigilance arrests PRD worker handling Peshkar duties at Tehsildar's office on bribery charges; Uttarakhand News क्राइम न्यूज खबर सच है की न्यूज तहसीलदार कार्यालय रुड़की पहाड़ की खबर पेशकार का काम देख रहा पीआरडी कर्मी गिरफ्तार रिश्वत के आरोप में विजिलेंस की कार्यवाही सच्ची खबर हरिद्वार/रुड़की न्यूज हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More