बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान हेतु लोगों में दिख रहा खासा उत्साह  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोगों का मतदान केंद्र में पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग अपनी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।  गौर हो कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। बादलों के कारण बारिश के अंदेशे के बावजूद सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों में वोटर पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे मौसम खुलने लगा और कतार लंबी होने लगी। भाजपा से स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

बताते चलें कि उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट बीजेपी विधायक चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हो गई थी। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहे हैं। बीते 20 सालों से इस सीट पर चंदन रामदास की हुकूमत कायम है, ऐसे में बीजेपी ने इस बार भी चंदन रामदास के परिवार पर विश्वास जताया है और चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास का कड़ा मुकाबला कांग्रेस पार्टी के बसंत कुमार से होने जा रहा है। इसके अलावा मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। यहां उपचुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 172 मतदान केंद्र और 188 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा। शुरुआती दो घंटे में 10 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news great enthusiasm is visible among people for voting Uttrakhand news Voting continues for Bageshwar by-election

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More