मौसम अलर्ट : आने वाले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। हरिद्वार और रुड़की में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि देहरादून में पारा 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

पहाड़ों में भी अब तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है। टिहरी और मुक्तेश्वर जैसे ठंडे क्षेत्रों में भी लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। बढ़ती तपिश के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अस्पतालों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news uttarakhand news Weather Alert: Maximum temperatures likely to rise by up to 3 degrees Celsius over the next 4 to 5 days Weather Updates अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मौसम समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More