मौसम अलर्ट! प्रदेश में 23-24 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। प्रदेश में मानसून 23-24 जून को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून को प्रदेश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 17 को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल चैक आउट से पहले नकली डेड बॉडी बनाकर प्रैंक करना तीन स्टूडेंट्स को पड़ा भारी, पुलिस ने नगद धनराशि जमा करवाकर किया दण्डित 

जानकारी देते हुए मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 18 जून से प्री-मानसून का दौर चलेगा। इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन इससे पूर्व मैदानी इलाकों में 14, 15 व 16 जून को गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय इलाकों भी गर्मी से तप रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।bb गुरुवार को रुड़की में सर्वाधिक 43.5, देहरादून में 42.4 और पंतनगर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, मुक्तेश्वर में 31, टिहरी में 31.6, मसूरी में 29.9 और नैनीताल में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तक रहा। दून में गुरुवार को जून के महीने में 30 साल बाद सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Monsoon will reach the state by 23-24 June uttarakhand news Weather Alert! Monsoon may reach the state by 23-24 June weather information

More Stories

उत्तराखण्ड

महानगर कांग्रेस ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर मनाया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। कांग्रेस परिवार ने महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट (एडवोकेट) के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम, राजपुरा पहुँच 45 परिवारों को फल देकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का 55 वां जन्मदिन हर्षोल्लास संग मनाया।   इस दौरान महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एडवोकेट ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार के पलटने से एक ब्यक्ति की मौत के साथ छः लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। यहां दिल्ली से रानीखेत घूमने जा रहे लोगो की कार के भवाली–गरमपानी–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने से पलटने पर एक व्यक्ति की मौत के साथ ही 6 लोग घायल हो गए।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार […]

Read More
उत्तराखण्ड

जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिंदी फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय को सोशल मीडिया पर मिली धमकी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को एक हिंदी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। वह फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं।      प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर की फिल्म का ट्रेलर व टीजर रिलीज होते ही […]

Read More