शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की चाकू मार कर दी हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

मुनिकीरेती/ऋषिकेश। यहां मुनिकीरेती ढालवाला में शराब के ठेके के पास विवाद के दौरान एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला मृतक का ही दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है। 

मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी, निवासी शीशम झाड़ी, देर रात शराब के ठेके पर पहुंचे थे। उनके साथ उनका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी मौजूद था। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि अक्षय ने चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में कई बार वार कर दिया। लहूलुहान अजेंद्र को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर उसे एम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना के बाद परिजनों ने एम्स में जमकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लोगों की समझाने के बाद शव को सील कर मोर्चरी में रखा गया।

पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत मौके पर पहुंचे और शराब के ठेके के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं और खारा स्रोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस शराब की दुकान को तुरंत बंद करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अक्षय को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि शरीर पर कितने वार किए गए।

लोगो में भारी आक्रोश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी को

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग और मृतक के परिजन बदरीनाथ राजमार्ग स्थित खारा स्रोत पर इकट्ठा हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने शराब के ठेके को बंद करने की मांग करते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

मौके पर पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने स्थिति शांत करने का प्रयास किया और शराब ठेके के आसपास लगे ठेलों और खोखों को हटाने के निर्देश दिए।

वहीं लोगो के भारी आक्रोश बाद थाना मुनि की रेती पुलिस ने आरोपी अक्षय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a dispute that broke out while drinking alcohol A young man was stabbed to death A young man was stabbed to death in a dispute that broke out while drinking alcohol Munikireti/Rishikesh News murder news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज मर्डर न्यूज मुनिकीरेती/ऋषिकेश न्यूज युवक की चाकू मार हत्या शराब पीने के दौरान विवाद

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More