मौसम सूचना! प्रदेश के छह जिलों के लू का ऑरेंज अलर्ट जारी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में रविवार से गर्मी से राहत के आसार हैं। इन जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। वहीं छह जिलों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
 
 
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ पर्वतीय जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य छह जिले दून, हरिद्वार, यूएसनगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट बरकरार रखा है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून के पर्वतीय इलाकों, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 40 किमी प्रतिघंटे कीरफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। दून समेत प्रदेश मैदानी इलाकों में शनिवार को लू का कहर जारी रहा। देहरादून में दोपहर के वक्त 27 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाओं ने बेहाल किया। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा जैसा नजर आया। देहरादून में लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकार्ड किया गया। शनिवार को सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस ज्यादा 42.4 तापमान रहा। पिछले 29 साल का रिकार्ड शुक्रवार को टूटा था, तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Heat alert issued in six districts uttarakhand news Weather alert Weather Information! Orange alert of heat wave issued in six districts of the state

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More