मौसम समाचार : 28 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आगामी दिनों में राज्यभर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। हालांकि राज्य में में मॉनसून भले ही औपचारिक रूप से अभी सक्रिय न हुआ हो, लेकिन प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जबकि 29 जून से 1 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस अवधि को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश होने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।वहीं 29 जून से 2 जुलाई के बीच पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में मध्यम बारिश और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म : 15 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, डीएनए जांच की तैयारी  

मौसम विज्ञान केंद्र ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान घरों के अंदर रहें, खिड़की-दरवाजे बंद रखें और बिजली से जुड़े उपकरणों से दूरी बनाए रखें। लोगों को सुरक्षित पक्के भवनों में शरण लेने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अब भवन मानचित्र के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 7 से 15 दिन में NOC—डीम्ड मंजूरी की नई व्यवस्था  

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने और छोटी नदियों व नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। वाहन चालकों से भी यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले दो दिनों में कुछ पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी, लेकिन 28 जून के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि 28 जून को कुमाऊं के अधिकांश और गढ़वाल के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि 29 जून से 1 जुलाई के बीच प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 28 जून से 2 जुलाई dehradun news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News light to moderate rain is likely light to moderate rain is likely in most parts of the state. From June 28 to July 2 nainital news News from the hills News From the Pahad uttarakhand news Weather News: From June 28 to July 2 हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More