सीबीआई के स्तर के मामले में सरकार एसआईटी का गठन क्यों कर रही- यशपाल आर्य  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भ्रष्टाचार का यह मामला सीबीआई के स्तर का है तो सरकार ने आनन- फानन में एसआईटी का गठन क्यों कर रही है। यह बात आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रेस को बताते हुए कहीं।

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूर्व उद्यान निदेशक डॉ हरमिंदर सिंह बवेजा के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा आज अचानक एसआईटी गठित करने के निर्णय को सुनियोजित तरीके से जांच को कमजोर हाथों में देना बताते हुए कहा कि जब उच्च न्यायालय के सामने सीबीआई ने मान लिया कि, भ्रष्टाचार का यह मामला सीबीआई के स्तर का है तो सरकार ने आनन- फानन में एसआईटी का गठन क्यों कर रही है ? उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस वाली सरकार बताए कि, जब सीबीआई उद्यान घोटाले की जांच करने के लिए तैयार थी तो राज्य सरकार ने क्यों एसआईटी जांच का नोटिसिफिकेशन जारी किया। यशपाल आर्य ने पूछा कि आखिर मुख्यमंत्री को सीबीआई और उसकी जांच से क्या डर है ? उन्होंने कहा कि, यह राज्य की अस्मिता का सवाल था और यह सही समय था कि उसे लूटने वालों की जांच सीबीआई से कराई जाती ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news Why is the government setting up SIT in the case of CBI's level - Yashpal Arya

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More