हरिद्वार। हरिद्वार के शाहपुर शीतला खेड़ा में शव को हत्या कर फेंके शव का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने पति की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अवैध संबंध के चलते दोनों ने युवक की हत्या
की ताकि बाद में दोनों शादी कर एक साथ रहने लगें।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा निवासी सुखपाल की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को शाहपुर माड़ी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के बारे में जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान सुखपाल निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई पवन की शिकायत पर थाना पथरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। गठित पुलिस टीम ने सीआईयू से टैक्निकल सपोर्ट हासिल कर शव मिलने के स्थान का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। घटना के संभावित समय के दौरान की आवाजाही के बारे में डिजिटल एविडेंस हासिल किए। पुलिस को इसमें अहम कड़ी हाथ लगी। इसके बाद सामने आए तथ्यों का निष्कर्ष निकालकर टीम ने दिनांक 20 मार्च को अलग-अलग स्थानों से मृतक की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक को हिरासत में लिया और हत्या करने के दौरान प्रयोग की गई कार को भी बरामद किया गया। आरोपियों से सख्ती के साथ अलग-अलग पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी के रितिक से अवैध संबंध थे, लेकिन मृतक इन संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था। दोनों ने सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और रितु के कहने पर रितिक ने सुखपाल की हत्या कर दी।
इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, दरोगा विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]