अमीरी की चाहत से सलाखों तक पहुंचा भांजे ने साझेदारी का राज खोल मामा का भी कर दिया टिकट बुक, अब पुलिस मामा के विरुद्ध भी कार्यवाही की तैयारी में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जल्दी पैसे कमाने के चक्कर मे सिक्योरिटी गार्ड चरस का तस्कर बन गया। वह अपने मामा के साथ मिल यह काम कर रहा अथा। आज मामा से सवा किलो से अधिक चरस हल्द्वानी में बेचनः के लिएला रहा था, तभी पुलिसके हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मामा-भांजे के इस काले कारोबार का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में थाना मुक्तेश्वर पुलिस व जनपद की एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति प्रकाश पोखरिया पुत्र मोहन चन्द्र पोखरिया, निवासी ग्राम पोखरी तहसील धारी जिला नैनीताल, हाल निवासी ग्राम अर्जुनपुर तीनपानी बरेली रोड हल्द्वानी को मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पहाडपानी के पास से कुल 1.253 किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिस सम्बन्ध मे थाना मुक्तेश्वर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम -प्रकाश पोखरिया पंजीकृत किया गया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह हल्द्वानी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। यह चरस वह अपने रिश्ते के मामा प्रकाश सनवाल पुत्र बच्ची दत्त सनवाल, निवासी ग्राम ढोलीगांव, तहसाली धारी से लेकर आया था तथा हल्द्वानी क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचना चाह रहा था। जिस आधार पर अवैध चरस विक्रय करने वाले उसके मामा के विरुद्ध भी कार्यवाही प्रचलित है। फिलहाल अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह गौतम, कमल मौर्य, भानू प्रताप एसओजी,अशोक रावत एसओजी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Mukteshawar news nainital news opened the secret of partnership police is also preparing for action against uncle Uttrakhand news With the desire of richness nephew reached the bars

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More