महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। तीन दिन पहले मायके से लौटी एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर रोड सावित्री कालोनी पर्वतीय मोहल्ला में पंकज नायक अपनी पत्नी पूजा और डेढ़ साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है। वह मूल रूप से अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मेंहदी आर्टिस्ट का काम करता है। करीब तीन माह पहले ही वह प्रभा पांडे के घर पर किराये पर रहने आया था। बताया जाता है कि रविवार रात करीब आठ बजे पंकज ने अपनी पत्नी को फोन किया। 4-5 बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठा तो उसने मकान मालकिन को फोन कर देखने को कहा। जब मकान मालकिन कमरे में पहुंची तो अंदर का नजरा देख उसके होश उड़ गये। अंदर पूजा का शव फंदे से लटक रहा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और पंकज को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज ने बताया कि वह पूजा को तीन दिन पहले ही रामनगर स्थित मायके से लाया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news police took the dead body and sent it for postmortem suicide news Uttrakhand news Woman committed suicide by hanging

More Stories

उत्तराखण्ड

लक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र जागरण में गई 14 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जागरण स्थल से 150 मीटर दूर गैंगरेप हुआ। शोर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ की ओर से इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले में आगामी 7 सितंबर, सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More