गुलदार के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति ब्यक्त किया आक्रोश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। यहां जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड अंतर्गत कोटीसौड़ भड़कोट में आज सुबह गुलदार के हमले से एक महिला की मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के ग्राम भड़कोट (कोटीसौड़) में आज सुबह 9 बजे घर के नजदीक ही घास लेने गई भागीरथी देवी पत्नी स्व.भूपति प्रसाद नौटियाल उम्र 40 वर्ष को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। ग्राम प्रधान शिवराज बिष्ट ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया। जहां से महिला के शव को रेस्क्यू करने में बड़ी दिक्कतें आई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस कर्मियों को देने के साथ ही वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश ब्यक्त किया है। ज्ञात हो कि इसी क्षेत्र में बीते माह गुलदार के हमले से एक अन्य महिला की मृत्यु हो गई थी। लगातार क्षेत्र के लोगों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Tiger attack Uttarkashi news Uttrakhand news villagers express anger towards forest department Woman dies due to Guldar's attack

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More