सिलबट्टे के वार से महिला की हत्या

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गदरपुर। ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में एक महिला की सिलबट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। भाभी और भाई के घर पहुंचने पर हत्याकांड की खबर लगी। सूचना पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/30/luck-shined-and-became-a-millionaire-police-constable/

प्राप्त जानकारी के अनुसार गदरपुर के लखनऊ कॉलोनी वार्ड नंबर दो निवासी 21 वर्षीय शाइस्त पत्नी इमरान अपने भाई के घर में ही रहती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले वह भाई तालिब पुत्र वकील और उसकी पत्नी शबनम के साथ रामपुर में एक विवाह समारोह में गई हुई थी। वहां से वह परिजनों से पहले ही घर वापस आ गई। आज शनिवार को तालिब पत्नी शबनम व परिजन घर पहुंचे। जब उसकी भाभी घर के दूसरे कमरे में गई तो शाइस्ता की लाश चारपाई पर पड़ी हुई थी। जिसके देख उसके होश उड़ गये। शोर सुनकर तालिब समेत परिवार के सभी लोग दौड़े। इस दौरान बहन की लाश को देखकर तालिब बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

सूचना पर एसआई रमेश चंद्र बेलवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। कमरे में चारपाई पर पड़े शाइस्ता का शव की जांच की तो सिर पर चोट के निशान थे। नीचे फर्श पर भी खून फैला हुआ था। घटनास्थल के पास खून से लथपथ एक सिलबट्टा भी मिला। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पति को छोडक़र भाई के साथ रह रही थी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news Woman killed by cobwebs

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More