चंपावत में कैंटर से दबकर महिला उपनिरीक्षक की मौत, कैंटर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। बनबसा थाने में विशेष श्रेणी दरोगा पद पर तैनात महिला दरोगा विजयलक्ष्मी को बुधवार दोपहर एक कैंटर ने थाने के गेट के सामने रौंद दिया। गंभीर हालत में साथी कर्मचारी उसे टनकपुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला दरोगा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से कैंटर समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा आने वाले दिसंबर में रिटायर होने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनबसा थाने में तैनात विशेष श्रेणी दरोगा विजयलक्ष्मी (59) पत्नी श्याम राम बुधवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे ड्यूटी कर थाने से अपने घर फागपुर बनबसा को जाने को निकली थी, तभी खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर संख्या यूके 05 सीए 1535 ने थाना गेट के सामने ही बुरी तरह से रौंद दिया। कुछ साथी पुलिस कर्मी महिला दरोगा को लेकर टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही कैंटर चालक पप्पू राम पुत्र जयराम निवासी गुमदेश लोहाघाट को गिरफ्तार कर लिया। कैंटर में अनाज की बोरियां लदी हुई है। कैंटर ने इससे पूर्व यूके 06 एजेड 2703 डिजायर कार, यूके 03 बी 7192 अर्टिगा कार, यूके 03बी 0428 स्कूटी, यूके 06आर 0297 बाइक, यूके 03 5410 चीता बाइक, टीएन65 एवी 5691 को भी टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त किया था। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि घटना दुखद है। पुलिस परिवार स्वजनों के साथ है। कैंटर चालक को मौके से गिरफ्तार करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news champawat news police arrested canter driver Uttrakhand news Woman sub-inspector dies after being crushed by canter in Champawat

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी […]

Read More