रामनगर में देव उठाहन एकादशी पर महिलाओं ने किया तुलसी पूजन व श्रृंगार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रामनगर। यहां देव उठाहन एकादशी पर महिलाओं द्वारा भक्ति और श्रद्धा के माहौल में तुलसी पूजन एवं श्रृंगार कार्यक्रम का आयोजन कर पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी भक्तों ने तुलसी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान विष्णु और माता तुलसी की आरती के साथ हुई।पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तुलसी माता का श्रृंगार कर उन्हें लाल चुनरी, गहने, फूल-मालाओं और दीपों से सजाया गया। तुलसी चौरा को रंगोली और दीपों से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्यता से भर उठा।
 
इस दौरान नेहा अग्रवाल ने बताया की तुलसी माता को बिंदी, चूड़ी, कंगन और सिंदूर अर्पित करते हुए विवाह स्वरूप पूजन किया जाता है। आरती अग्रवाल ने कहा की पूजा के दौरान श्री हरि नाम संकीर्तन और भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रश्मि अग्रवाल ने कहा कि “देव उठाहन एकादशी वह दिन है जब भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं।इस दिन तुलसी पूजन से घर में सुख,शांति और समृद्धि आती है।”
 
इस अवसर पर नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, खुसबू, पारुल, ममता, गौरी अग्रवाल, पारस अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मनु अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल आदि भक्तजनो ने कार्यक्रम मे सम्मलित होकर तुलसी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dev Uthaan Ekadashi In Ramnagar ramnagar news religious event uttarakhand news women performed Tulsi puja and decoration women performed Tulsi puja and decoration on Dev Uthaan Ekadashi उत्तराखण्ड न्यूज देव उठाहन एकादशी धार्मिक आयोजन महिलाओं ने किया तुलसी पूजन व श्रृंगार रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More