अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किया गया महिला सम्मान समारोह का आयोजन  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) महिलाओं की सामाजिक आर्थिक सांस्कतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है। यह दिन महिलाओं की समानता को बढ़ावा देने के लिए कार्यवाही का आहवाहन भी करता है। इस वर्ष का ध्येय वाक्य कार्यवाही में तेजी लाना (एक्सीलरेट एक्सन) निर्धारित किया गया है। 
 
इस दौरान महिलाओं के सम्मान हेतु बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहायक महा प्रबन्धक के एम शर्मा द्वारा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला गया। आज के कार्यक्रम में विभिन्न विधालयो की उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाली मेधावी छात्राओं लक्ष्मी बोरा, आस्था गुप्ता, श्रेया अंनत श्रोत्रिया के साथ-साथ हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय खेलो में बियाथले टीम इवेंट में रजत पदक प्राप्त करने वाली श्रद्धा जोशी को भी सम्मानित किया गया। उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्दवानी की निकटवर्ती शाखाओं की महिला शाखा प्रबन्धको द्वारा प्रतिभाग कर सहायक महाप्रबन्धक के एम शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया गया कि आगामी वार्षिक लेखाबंदी तक बैंक द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति कर सफलता के नये आयाम स्थापित किये जायेंगे।
 
गौरतलब है कि क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के अधीन कार्यरत लगभग 50% शाखाओं में महिलाओं द्वारा शाखा प्रबन्धक के पद पर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है। कार्यक्रम में संजय मोहन श्रीवास्तव, राजेदर अरोडा, रविद्र सिंह, दीपक पांडे, विनोद सनवाल मनोज पंत, अजय रावत सहित अनेक लोग शामिल रहें

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news On the occasion of International Women's Day Uttarakhand Gramin Bank Regional Office uttarakhand news Women Organization of felicitation ceremony Women organized by Uttarakhand Gramin Bank Regional Office on the occasion of International Women's Day Honor ceremony organized

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More