योगा ट्रेनर मौत मामला : प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंच करी नैनीताल एसएसपी को हटाने की मांग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ज्योति मेर की हत्या के मामले में घटना के 18 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पहाड़ी आर्मी ने बुद्धपार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद भारी संख्या में पहुंचे पहाड़ी आर्मी के सदस्यों ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन के बाहर जोरदार नारेबाजी कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एसएसपी को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

नगर अध्यक्ष भुवन पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने आरोपलगाया कि पुलिस न्याय के लिए आंदोलित जनो के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने पुलिस के अपराधियों को पकड़ने की जगह न्याय पाने की गुहार लगा रहे लोगों के साथ किये गये अभ्रदता पर भी आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के जल्द आरोपियों की गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

 

प्रदर्शन में एसिसटेंट कमांडेंट आरपी सिंह, हिमांशु शर्मा, राजेंद्र कांडपाल, दीपा पाण्डेय, प्रेमा मेर, कविता जीना, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी दीपा पांडे, दीप पाण्डेय, सुरेश गैंडा, गिरीश पंत, प्रदीप कोठारी, जी आर टमटा, महेश जीना, वीर सिंह बिष्ट, आयेंन्द्र शर्मा, कंचन पतलिया, हेमंत सिंह मेर, हरेन्द्र राणा, जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल, जिला महामंत्री राजेंद्र राजेंद्र कांडपाल, सूबेदार मेजर दिनेश जोशी, फौजी कमलेश जेठी, युवा नगर अध्यक्ष विनोद नेगी, विशाल शर्मा, दीपा पांडे, कमलेश खंडूरी, इंजीनियर गोकुल मेहरा, दीपक चंद गोस्वामी, कैलाश डालाकोठी, पवन सिंह जाला, प्रेमा मेर, हेमा कबडवाल, विनोद भट्ट, गीता, कविता जीना, बबीताजोशी, कंचन रौतेला, मदन लोहिया, भावना, नीमा बिष्ट, मोंटी बोहरा, हरेद्र राणा विजय भंडारी, हेमा सहित अनेकों लोग मौजूद रहे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: demanded the removal of Nainital SSP Haldwani news Protesters reached police multipurpose building in the case of yoga trainer's death Public outrage on yoga trainer in Haldwani uttarakhand news Yoga trainer death case: Protesters reached police multipurpose building and demanded the removal of Nainital SSP उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल एसएसपी को हटाने की करी मांग योगा ट्रेनर की मौत मामले में प्रदर्शनकारी पहुंचे पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में योगा ट्रेनर पर जनता का आक्रोश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More