नानकमत्ता। ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में ऑस्ट्रेलिया भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 5.05 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नानकमत्ता के ग्राम बिचई निवासी श्याम सिंह पुत्र समुदर सिंह ने मुख्यमंत्री, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी थी। शिकायत में आरोप लगाया कि ग्राम टुकड़ी निवासी बेअंत सिंह ने उसके भाई गोविंदा सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए आठ लाख रुपये में सौदा तय हुआ और आरोपी ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति, निवास प्रमाणपत्र तथा शैक्षिक दस्तावेज ले लिए।आरोप है कि कई किस्तों में 5.05 लाख रुपये लेने के बाद गोविंदा को मुंबई से श्रीलंका, फिर मलेशिया भेजा गया, लेकिन वापस बुला लिया गया। बाद में उसे थाईलैंड भेजा गया, जहां वह करीब डेढ़ माह फंसा रहा। लौटने पर वीजा फर्जी निकला। रुपये और दस्तावेज मांगने पर धमकी देने का भी आरोप है।
मामले को लेकर कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पूरनपुर। कार द्वारा नामकरण संस्कार में शामिल होने पूरनपुर जा रहे शक्तिफार्म क्षेत्र के एक परिवार की सोमवार (आज) पीलीभीत -बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ने के साथ ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर लिया है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, हुड़दंग या बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए कॉलेज परिसर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से कई यात्री रास्ते में फंस […]