पत्नी को लेने मायके आए युवक ने पत्नी द्वारा घर चलने से मना करने पर पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

हल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र में शनिवार को ससुराल आए टीपीनगर क्षेत्र निवासी विशाल मौर्य ने पत्नी के घर चलने से मना करने पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। ससुरालियों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को एसटीएच में भर्ती कराया है। करीब 50 झुलसे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह छह दिन पहले घरेलू विवाद के बाद मायके आई अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

 

टीपीनगर नीलांचल कॉलोनी फेज नंबर दो निवासी विशाल मौर्य की शादी चार महीने पहले तीनपानी की रहने वाली युवती से हुई थी। छह दिन पहले विशाल ने मां के बीमार होने पर पत्नी से कुछ बनाने को कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। एसटीएच में भर्ती विशाल मौर्य ने बताया इसके बाद उसकी पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई। पिछले तीन दिन से वह पत्नी को लाने के लिए ससुराल के चक्कर काट रहा था। शनिवार को दोपहर एक बजे भी वह पत्नी को बुलाने गया था, लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसके साले ने उसके साथ मारपीट कर दी। तब हताश होकर उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। वहीं विशाल के पिता का आरोप है कि उसके बेटे से तलाक की मांग की जा रही थी। घटना दोपहर की थी, लेकिन ससुराल वालों ने इसकी सूचना उन्हें शनिवार की देर शाम दी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि युवक ने अपने ऊपर खुद आग लगाई है। घायल युवक व उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसका करीब 45-50 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: family dispute Haldwani news poured petrol and set himself on fire when his wife refused to go home Self-immolation News uttarakhand news Young man poured petrol and set himself on fire Young man who came to his mother's house to pick up his wife

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More