हरिद्वार। रुड़की कलियर क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। युवक का शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला है। शव के समीप ही एक तमंचा भी पड़ा मिला है। पुलिस मामले में आत्महत्या की आशंका जाता रही है।
कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में 30 वर्षीय अफजाल पुत्र तूफैल अपने परिवार के साथ रहता था। रात को वह अपने घर के एक कमरे में सोने के लिए चला गया जबकि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में थी। देर रात अचानक उसकी पत्नी को गोली चलने की आवाज आई। वह भाग कर कमरे में गई तो देखा कि पति का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा है। वहीं पास में एक तमंचा भी पड़ा था। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर कलियर थाना पुलिस और एसपी देहात एसके सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच की साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि दो माह पहले मृतक के छोटे भाई की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]