गहरी खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ द्वारा सघन चैकिंग के बाद दूसरे दिन मिला युवक का शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के वड्डा चौकी क्षेत्रान्तर्गत खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ के लगातार खोजबीन के बाद शव बरामद किया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि पिथौरागढ़ वड्डा चौकी क्षेत्र के पास एक युवक भीम सिंह भंडारी पुत्र शंकर सिंह भंडारी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम ध्याण पिथौरागढ़ खाई में गिर गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक सुन्दर बोरा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति की खोजबीन हेतु सर्चिंग अभियान चलाया गया परन्तु रात्रि होने व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के कारण सर्चिंग अभियान को विराम देना पड़ा। आज 13 अक्टूबर को पुन: एसडीआरएफ द्वारा घटनास्थल पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया व 500 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर इस युवक तक पहुँच बनायी जिसकी मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुऐ रोप स्ट्रेचर की सहायता से भीम सिंह के शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dead body found on second day after intensive checking by SDRF pithoragarh news Uttrakhand news Youth fell into a deep ditch

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More