आठ लाख से अधिक की भारतीय व विदेशी करेंसी के साथ युवक पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने देर रात क्रेटा कार से 8 लाख से अधिक की भारतीय व विदेशी करेंसी बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को दबोचा। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 चुनाव के परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार वर्तमान में आदर्श आचार संहिता व लॉकडाउन का पालन कराने हेतु आदेशित किया गया था जिसमें विशेषकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था। आदेश के अनुपालन में एस.पी.सिटी व क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर के नेतृत्व में इंदिरा चौक रुद्रपुर पर रात्रि मे के दौरान काशीपुर रोड से आती क्रेटा कार रंग सफेद रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 18 एफ- 5311 को चेक किया गया तो उसमें सवार व्यक्ति सचिन गुंबर पुत्र स्वर्गीय अशोक गुंबर निवासी लालपुर थाना किच्छा के कब्जे से 2,22,800 रुपये भारतीय करेंसी व ₹4,89,500 का कनेडियन करेंसी व ₹25678 यू एस की करेंसी व ₹1,00700 ऑस्ट्रेलियन करंसी बरामद हुई। जिसके कोई भी दस्तावेज कार चालक द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

सचिन गुंबर के कब्जे से कुल 8,38,678 रूपया बरामद हुआ जिसे आचार संहिता के उल्लंघन व बरामद धनराशि का चुनाव में दुरुपयोग कर सकता है जिस बावत बरामदा धनराशि को पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया व लॉकडाउन के उल्लंघन करने में पुलिस एक्ट के तहत सचिन गुंबर का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

बरामद करने वाली पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद कापडी , चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More