आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस गेट आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद के बाद पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित साथियों के साथ दो कारों में फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस और एसओजी की चार टीम जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक दुर्जनपुर बिलासपुर रामपुर निवासी 23 वर्षीय दलजीत सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह आइलेट्स का छात्र था। सोमवार को वह दीपावली पर्व पर अपने साथी मेट्रोपोलिस निवासी गिद्रों से मिलने आया हुआ था।बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के आसपास आतिशबाजी के दौरान उनका रॉकेट उड़कर पास के ही बिल्डिंग में रहने वाले विसड्म आइलेट्स संस्थान स्वामी गुरवीर सिंह के फ्लैट में जा गिरा। इससे भड़के गुरवीर सिंह ने भी गिद्रों के फ्लैट की ओर आतिशबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इससे नाराज गुरवीर सिंह ने अपने साथियों को बुला लिया। रात साढ़े 12 और एक बजे के बीच जब दलजीत सिंह अपने साथी गिद्रों के फ्लैट से घर को जा रहा था तो गुरवीर और उसके कार सवार 10-12 अन्य साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया और पिटाई कर दी। साथ ही दलजीत सिंह पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है गोली दलजीत सिंह के पेट पर लगी और वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित दो कारों से फरार हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी आशीष भारद्वाज, सीओ पंतनगर तपेश कुमार, थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल दलजीत सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। हल्द्वानी से मंगलवार तड़के उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस और एसओजी की चार टीम लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news rudrapur news US nagar news Uttrakhand news Youth shot dead in a dispute over fireworks

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन पुलिस के […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More