हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मार कर हत्या  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालेकी युसूफपुर निवासी एक युवक की गन्ने के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक भगवानपुर के ग्राम बालेकी युसूफपुर निवासी विवेक कुमार (22) मंगलवार को गांव के पास अपने खेत में गन्ने काट रहा था। इसी बीच उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर आस पास काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंचे तो देखा कि विवेक का खून से लथपथ शरीर जमीन पर पड़ा हुआ था मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। वहीं एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ पंकज गैरोला और थानाध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की, साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में घेराबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। आखिर में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है मामले में जांच की जारी है। वहीं इलाके में पूछताछ कर बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news Youth shot dead in Haridwar's Bhagwanpur police station area

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More