हल्द्वानी। मेजर जनरल अतुल रावत एवीएसएम अतिरिक्त महानिदेशक एनसीसी उत्तराखंड निदेशालय ने गुरुवार को शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट दयासागर बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने मेजर जनरल रावत का स्वागत किया। मेजर मेजर जनरल अतुल रावत, ब्रिगेडियर एस एस नेगी, चेयरमैन दया सागर बिष्ट तथा विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मोटिवेशनल सत्र का शुभारंभ किया।
इस दौरान एडीजी मेजर जनरल अतुल रावत ने थल सेना कैम्प में उत्तराखंड राज्य की ऑब्सटेकल्स टीम के चयन के लिए 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही ऑब्सटेकल्स प्रतियोगिता का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान, ऑब्सटेकल, इंडोर शूटिंग रेंज, बैडमिंटन कोर्ट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स तथा कक्षा 9 से 12वीं के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कठिन परिश्रम तथा संस्कारवान होने पर बल दिया। उन्होंने विद्यालय के छात्र कनिष्क सुयाल के आरआईएमसी कॉलेज में चयन होने पर खुशी जाहिर की। सत्र के अंत में उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनका समाधान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जिस भी क्षेत्र में वे आगे बढ़ना चाहते हैं उस लक्ष्य को निर्धारित कर उसके लिए समर्पण और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कैडेट्स को भारतीय सेना, एनडीए, अर्द्ध सैनिक बलों एवं अन्य प्रशासनिक सेवाओं की जानकारी दी और भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर, विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं तथा इंडोर शूटिंग रेंज की सराहना की। इस दौरान ब्रिगेडियर एस एस नेगी, कर्नल कुंदन शर्मा, कर्नल आर रमेश, कर्नल राजेश रावत, ले0 कर्नल अभिलाषा जोशी, ले0 कर्नल बी के खंडका, विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह आदि मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]