हल्द्वानी। उत्तराखंड देवभूमि ट्रक एसोशिसन द्वारा आज महापंचायत का आयोजन करते हुए आरटीओ से मुलाक़ात की गईं। जिसमें समस्त यूनियनों से आये लोगों ने कहा कि यदि दो दिनों के अंदर फिटनेस सेंटर बन्द नहीं किया गया तो वह लाउड स्पीकरों के माध्यम से समस्त ब्यापारियों को सूचित करते हुए अपने वाहनों का संचालन बन्द करके अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जायेंगे।
आरटीओ द्वारा भी संयुक्त संघर्ष समिति से दो दिनों का समय मांगते हुए संघर्ष समिति से आंदोलन को स्थगित करने की बात कही गईं। इस दौरान महानगर प्रांतीय उद्योग ब्यापार मंडल हल्द्वानी, टैक्सी यूनियन, कुमाऊं बस ऑनर्स यूनियन ने भी उत्तराखंड देवभूमि ट्रक एसोशिसन को अपना समर्थन दिया। प्रांतीय उद्योग ब्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि ब्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा, जरूरत पड़ी तो आंदोलन को तेज करते हुए समस्त व्यापारी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। संगठन के महामंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि सभी व्यापारी एक साथ है और ब्यापारी हित में सदैव संघर्षरत होकर जुटे रहेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से इस दौरान मुख्य रूप से महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, महासचिव उमेश चंद पांडे, पंडित दया किशन शर्मा, बृजेश तिवारी, नवीन चंद मेलकानी, मुकेश भट्ट एवं रोहित रौतेला आदि मौजूद रहें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]