फिटनेस सेंटर का कुमाऊं कमिश्नर ने किया निरिक्षण, अनियमिताओं पर आरटीओ से भी मांगा स्पष्टीकरण

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। बेलबाबा स्थित वाहन फिटनेस सेंटर में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक दल बल के साथ छापेमारी पर मौके पर मौजूद सभी दलाल वहां से गायब हो गए। निरीक्षण के दौरान आरटीओ के अधीन फिटनेस सेंटर में बड़ी खामियां सामने आई है। इन खामियों के जवाब ना ही अधिकारियों के पास थे और ना ही कर्मचारियों के पास इसके बाद फिटनेस सेंटर के संचालन में आरटीओ की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गयी है। जिस पर कुमाऊं कमिश्नर ने आरटीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने मौके पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा के मुख्यमंत्री के साफ निर्देश हैं कि किसी भी सरकारी कार्यालय में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। उन्होंने बताया वाहन फिटनेस सेंटर में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां काम करने के तरीके में बिल्कुल भी पारदर्शिता नहीं है। यहां पर लोगों से बातचीत करने में पता चला है की अनऑथराइज्ड लोगों का यहां गैरकानूनी तरीके से फीस या अन्य मामलों में दखल है। इस मामले में उन्होंने कैमरे का रिकार्ड 1 महीने का डाटा आरटीओ से मांगा है साथ ही स्पष्टीकरण मांगा, कि उनके कार्य क्षेत्र में यह क्या चल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं यदि कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

बताते चलें कि विगत दिवस ट्रक की फिटनेस के दौरान देव भूमि ट्रक ऑनर्स के लोगों ने फिटनेस सेंटर के लोगों द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन कर ट्रकों के अनिश्चिलीन बंदी का ऐलान करते हुए आरटीओ का घेराव भी किया। देव भूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा था कि सेंटर के संचालको ने उनके ट्रकों में कमी बता कर फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया। साथ ही सेंटर के कर्मचारियों एवं उनके बाउंसरो ने उनके लोगो के साथ मारपीट भी की। जिसके चलते वह अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे। जोशी ने कहा कि धरना प्रदर्शन को टैक्सी यूनियन, टेम्पो यूनियन, केमू एसोसिएशन, ब्यापार मंडल और गोलापार संघर्ष समिति का भी समर्थन मिला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fitness Center Haldwani news Kumaon Commissioner inspected Kumaon Commissioner inspected the fitness center sought clarification from RTO also sought clarification from RTO on irregularities uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More