नशे के इंजेक्शनो के साथ पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 नशीले इंजेक्शन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फरत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट से पार्षद राजेंद्र जीना को बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक 

9 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अलग-अलग कुल 25 अदद B-GESIC (Buprenorphine Hydrochloride) Injection 2 ml तथा 25 अदद Avil (Pheniramine Maleate) Injection 10 ml बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल बेनकाब, चेयरमैन समेत चार हिरासत में  

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने आरोपियों की पहचान समीर उर्फ चांद (25), जुबैर खान (25), मो. जावेद (26) और फरमान अली (22) के रूप में की है। सभी आरोपी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 और गफूर बस्ती के रहने वाले बताए गए हैं।

बरामदगी के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 130/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीन आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं NDPS के मामले

पुलिस के मुताबिक आरोपी जुबैर खान के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में वर्ष 2024 और 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मो. जावेद के खिलाफ वर्ष 2020 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

फरमान अली के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं समीर उर्फ चांद के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आर्म्स एक्ट, आईपीसी की विभिन्न धाराओं, यूएपीए सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News drug injections four accused arrested Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad police action Police arrested four accused with drug injections uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More